फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Discovery of bodies at two separate locations causes a stir police have sent both bodies for post-mortem in

बीजापुर: दो अलग-अलग जगहों पर शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 15 Jul 2026 09:50 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 09:50 PM IST
सार

जिला मुख्यालय बीजापुर में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक ओर कोतवाली थाना परिसर के सामने स्थित महादेव तालाब के पास नवजात शिशु का शव मिला, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल की बाउंड्री से लगे डॉक्टरों के क्वार्टर परिसर में लगभग 30 से 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Discovery of bodies at two separate locations causes a stir police have sent both bodies for post-mortem in
बीजापुर न्यूज

विस्तार

जिला मुख्यालय बीजापुर में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक ओर कोतवाली थाना परिसर के सामने स्थित महादेव तालाब के पास नवजात शिशु का शव मिला, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल की बाउंड्री से लगे डॉक्टरों के क्वार्टर परिसर में लगभग 30 से 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही दोनों स्थानों पर लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल पारा के स्थानीय नागरिकों ने अज्ञात व्यक्ति का शव देख तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल नवजात शिशु और अज्ञात व्यक्ति की पहचान तथा उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन


इस घटना ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि दो दिन पहले जिला अस्पताल से एक मरीज के लापता होने की शिकायत परिजनों द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि डॉक्टरों के क्वार्टर परिसर में मिला शव उसी लापता मरीज का है या किसी अन्य व्यक्ति का। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दो-दो शव मिलने की घटना से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed