{"_id":"6a58bfb01dabc57ef80f6779","slug":"aatmracshaa-prashicshan-se-chatraon-me-badha-aatmvishvas-surcsha-ke-prati-hui-jagruk-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4507557-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति हुईं जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति हुईं जागरूक
Thu, 16 Jul 2026 06:20 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:20 PM IST
सार
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में जिले में चलाए जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान ने छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में जिले में चलाए जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान ने छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। कलेक्टर विश्वदीप के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बिस्मिता पाटले के मार्गदर्शन में 1 से 5 जुलाई 2026 तक जिले के चयनित विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय परिसर, जीएडी कॉलोनी बीजापुर तथा कन्या शिक्षा परिसर, एजुकेशन सिटी बीजापुर में मास्टर ट्रेनरों द्वारा किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के प्रभावी तरीके, संकट की स्थिति में धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने की क्षमता तथा आपातकालीन हालात में त्वरित प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के साथ ही छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी शासकीय हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे समय पर सहायता प्राप्त कर सकें। अधिकारियों ने छात्राओं को यह संदेश भी दिया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक कौशल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सतर्कता और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता का भी माध्यम है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, जागरूकता और सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करना है।

बीजापुर न्यूज