फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Major reshuffle in Bijapur Police Department 16 inspectors and sub-inspectors temporarily transferred

बीजापुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी

Tue, 14 Jul 2026 08:29 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 08:29 PM IST
सार

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रशासनिक कारणों से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 16 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का अस्थायी स्थानांतरण किया है।

विज्ञापन
Major reshuffle in Bijapur Police Department 16 inspectors and sub-inspectors temporarily transferred
बीजापुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीजापुर ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 16 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का आगामी आदेश तक अस्थायी स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेन्द्र कुमार यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल को बीजापुर से थाना प्रभारी भोपालपटनम की जिम्मेदारी दी गई है। जीवन लाल जांगड़े को भोपालपटनम से थाना प्रभारी भद्राकाली के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विनोद लकड़ा को डीआरजी से थाना प्रभारी बासागुड़ा बनाया गया है, जबकि दीपक साहू बासागुड़ा से थाना प्रभारी नैमेड़ नियुक्त हुए हैं। 
विज्ञापन


निरीक्षक विवेकानंद पटेल को उसूर से थाना प्रभारी नेलसनार का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, निरीक्षक जयसिंह खुटे को उसूर से नक्सल सेल का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक भोजराज भोई को डीआरजी से साइबर सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। बलदेव प्रसाद बांधे को डीआरजी से थाना प्रभारी तरलागुड़ा का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीजापुर न्यूज

 

उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण
उपनिरीक्षकों में पवन कुमार देवांगन को भैरमगढ़ से थाना प्रभारी उसूर बनाया गया है। सत्येन्द्र सिंह तोयनार से थाना प्रभारी मोदकपाल नियुक्त हुए हैं, जो वर्तमान में नक्सल सेल में कर्तव्यस्थ थे। शशिकांत टंडन को बेदरे में थाना प्रभारी बेदरे की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप सिंह ठाकुर को रक्षित केंद्र से डीआरजी में स्थानांतरित किया गया है। होशियार सिंह पैकरा को तरेंम से यातायात शाखा में भेजा गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
बलराम कश्यप को डीआरजी (मिरतुर) से प्रभारी नक्सल सेल (इंटरोगेशन सेल) का प्रभार मिला है। महेश्वर साय पैकरा को बेदरे से कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। विद्यानंद भगत को गंगालूर से डीआरजी भेजा गया है। ये सभी स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। इस व्यापक फेरबदल से जिले के कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed