{"_id":"6a548373456022acbe06d569","slug":"madded-me-gunja-har-har-mahadev-saat-divasiy-pran-pratishtha-mahotsav-ka-bhavya-samapan-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4496123-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा: सात दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा: सात दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
Mon, 13 Jul 2026 12:21 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:21 PM IST
सार
बीजापुर के मद्देड स्थित नव-निर्मित चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। 11 आचार्यों ने भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
विज्ञापन
चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के मद्देड स्थित नव-निर्मित चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के बीच संपन्न हो गया। पूरे सप्ताह मंदिर परिसर शिवमय वातावरण में डूबा रहा। प्रतिदिन रुद्राभिषेक, हवन, पूजन, धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। अंतिम दिन हवन की पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।
महोत्सव की विशेषता यह रही कि बिलासपुर, उज्जैन, रीवा और कर्नाटक से आए 11 विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा कराई। आचार्यों के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात श्रद्धालुओं ने नव-स्थापित चंद्र मौलेश्वर महादेव के दर्शन कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। 10 जुलाई को विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकालकर पूरे मद्देड क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
इस धार्मिक आयोजन में केवल मद्देड और बीजापुर जिले के ही नहीं, बल्कि जगदलपुर, रायपुर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र सहित विभिन्न स्थानों से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना की।