फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Average rainfall of 292.8 mm recorded since June 1 Bhairamgarh received highest rainfall at 401.2 mm in Bija

Bijapur: एक जून से अब तक 292.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, भैरमगढ़ में सर्वाधिक 401.2 मिमी बारिश

Fri, 10 Jul 2026 06:45 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 06:45 PM IST
सार

बीजापुर जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है, जिसके चलते एक जून से अब तक जिले में औसतन 292.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी वर्षा प्रतिवेदन में दी गई है
 

विज्ञापन
Average rainfall of 292.8 mm recorded since June 1 Bhairamgarh received highest rainfall at 401.2 mm in Bija
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है, जिसके चलते एक जून से अब तक जिले में औसतन 292.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी वर्षा प्रतिवेदन में दी गई है

विज्ञापन


जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले की सभी तहसीलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इनमें भैरमगढ़ तहसील में सर्वाधिक 401.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा कुटरू में 385.7 मिमी, बीजापुर में 346.0 मिमी, गंगालूर में 263.0 मिमी, भोपालपटनम में 248.4 मिमी तथा उसूर में 112.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन


भू-अभिलेख शाखा के अनुसार जिले में लगातार हो रही वर्षा से जलस्रोतों में जलस्तर बढ़ने लगा है, वहीं कृषि कार्यों को भी गति मिली है। किसानों द्वारा खरीफ फसलों की बुआई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि आगामी दिनों में भी वर्षा के आंकड़ों का नियमित संकलन कर स्थिति की समीक्षा की जाएगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed