{"_id":"6a4f6ec68da80de6e008d683","slug":"itr-me-bagh-shikar-par-badi-karyvahi-pasewada-renjar-diputy-renjar-aur-beetgard-nilambit-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4482456-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: आईटीआर में बाघ शिकार पर बड़ी कार्रवाई, पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: आईटीआर में बाघ शिकार पर बड़ी कार्रवाई, पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित
Thu, 09 Jul 2026 03:44 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:44 PM IST
सार
बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार के चर्चित मामले में शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बीजपुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार के चर्चित मामले में शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बाघ शिकार प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर पासेवाड़ा रेंज के रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसडीओ मनोज बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर पासेवाड़ा रेंज के रेंजर कमल कश्यप, डिप्टी रेंजर नरहरि बघेल तथा बीट गार्ड विश्वनाथ मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन अधिकारियों पर अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाघ शिकार की घटना के सामने आने के बाद वन विभाग और उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत मिलने पर शासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। एसडीओ मनोज बघेल ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रदेश के महत्वपूर्ण बाघ संरक्षण क्षेत्रों में से एक है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में बाघ शिकार की घटना सामने आने से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यह कार्यवाही ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वन्यजीव अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या जिम्मेदारी से समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बीजपुर न्यूज