{"_id":"6a4fa10163259402d70b5878","slug":"pita-ki-hatya-ke-mamle-me-putra-giraftar-paarivarik-vivad-bana-hatya-ki-vajah-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4483103-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: पिता की हत्या के मामले में पुत्र गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: पिता की हत्या के मामले में पुत्र गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह
Thu, 09 Jul 2026 07:28 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:28 PM IST
सार
बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम नम्बी में बीते दिनों हुए एक वृद्ध ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम नम्बी में बीते दिनों हुए एक वृद्ध ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, गवाहों के बयान तथा अन्य तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक मुचाकी हूंगा के बड़े पुत्र मुचाकी देवा की संलिप्तता पाए जाने पर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मुचाकी देवा ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक एवं संपत्ति संबंधी विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी मुचाकी देवा (27 वर्ष), पिता हूंगा मुचाकी, निवासी बंगाल पारा, ग्राम नम्बी, थाना उसूर, जिला बीजापुर के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को शीघ्र ही न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन