{"_id":"69d72a16a2ff794f680284b9","slug":"bordar-par-majduro-se-bhari-pikap-palati-darjanbhar-ghayal-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4143512-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों से भरी पिकअप पलटी: बीजापुर से काम की तलाश में जा रहे थे लोग, करीब 12 गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों से भरी पिकअप पलटी: बीजापुर से काम की तलाश में जा रहे थे लोग, करीब 12 गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर से महाराष्ट्र जा रहे मजदूरों की पिकअप सोमनपल्ली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ को प्राथमिक इलाज के बाद बीजापुर रेफर किया गया है।
सड़क हादसे में करीब 12 मजदूर घायल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बीजापुर जिले के भोपालपटनम से लगे महाराष्ट्र के सोमनपल्ली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। काम की तलाश में पलायन कर रहे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम इलाके से मजदूर काम की तलाश में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह सोमनपल्ली के पास पिकअप वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर रेफर किया गया है।
वहीं अन्य घायलों का उपचार भोपालपटनम अस्पताल में किया जा रहा है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि महाराष्ट्र के आसरली थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली के पास आज सुबह यह हादसा हुआ।