{"_id":"69d8d94e018c124bf0007d37","slug":"majbut-kadam-ganvo-chalo-abhiyan-ke-tahat-purv-mantri-gagda-ka-saghan-jansampark-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4147550-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर : गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मंत्री गागड़ा का सघन जनसंपर्क, जनसंवाद और विकास को मिल रही नई दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर : गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मंत्री गागड़ा का सघन जनसंपर्क, जनसंवाद और विकास को मिल रही नई दिशा
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत क्षेत्र में जनसंवाद और विकास को नई दिशा मिल रही है।
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन
विस्तार
बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत क्षेत्र में जनसंवाद और विकास को नई दिशा मिल रही है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने उसूर मंडल के दूरस्थ ग्राम पंचायत गलगम, नंबी, गुंजेपरती सहित भीमाराम एवं पुजारी कांकेर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की।
Trending Videos
अपने प्रवास के दौरान महेश गागड़ा ने ग्रामवासियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा तथा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। पूर्वमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
गागड़ा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इनका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को साल भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया। उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर और सतत जनसंवाद ही सुशासन की आधारशिला है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर तक विकास पहुंचाकर एक समृद्ध और विकसित बस्तर का निर्माण करना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, तीरथ जुमार, हरिहर साहनी, जागर लक्ष्यमैया, शंकरैया मडवी, पूर्णिमा तेलम सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह अभियान न केवल जनसमस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रहा है, जिससे बस्तर में विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं।

बीजापुर न्यूज