{"_id":"6a8428bf4da28459860d891f","slug":"buzz-of-digital-campaigning-even-before-election-symbols-five-contenders-for-the-post-of-president-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4623544-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर प्रेस क्लब चुनाव: अध्यक्ष पद के 5 दावेदारों के बीच मुकाबला, चुनाव चिन्ह से पहले ही प्रचार तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर प्रेस क्लब चुनाव: अध्यक्ष पद के 5 दावेदारों के बीच मुकाबला, चुनाव चिन्ह से पहले ही प्रचार तेज
Tue, 18 Aug 2026 06:18 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:18 PM IST
सार
निर्वाचन अधिकारी अशोक मिश्रा के मुताबिक 16 अगस्त से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अब तक कुल 12 नामांकन पत्र जारी किए जा चुके हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए पांच, सचिव के लिए चार और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रेस क्लब निर्वाचन प्रक्रिया फ़ोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बीजापुर के चुनाव को लेकर सरगर्मियां अब तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदारों के मैदान में उतरने के बाद मुकाबले को लेकर पत्रकारों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बार चुनाव की सबसे खास बात यह है कि प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रचार का दौर शुरू हो गया है। एआई तकनीक से तैयार किए जा रहे पोस्टर और डिजिटल प्रचार सामग्री चुनाव को नया रंग दे रही है।
निर्वाचन अधिकारी अशोक मिश्रा के मुताबिक 16 अगस्त से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अब तक कुल 12 नामांकन पत्र जारी किए जा चुके हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए पांच, सचिव के लिए चार और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र शामिल हैं।
अध्यक्ष पद के लिए कमलेश पैंकरा, के. संतोष कुमार, गणेश मिश्रा, ईश्वर सोनी और बी. गौतम राव ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है। सचिव पद के लिए इरशाद खान, आशीष पदमवार, बसंत मामडीकर और बी. गौतम राव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए बी. गौतम राव, सिरोज विश्वकर्मा और प्रशुन शर्मा ने नामांकन पत्र लिया है।
विज्ञापन
46 सदस्यों की संशोधित मतदाता सूची जारी
चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची को लेकर भी बदलाव हुए हैं। एक अगस्त को मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया था। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में 19 सदस्यों को निष्कासित किया गया। इसके बाद 13 अगस्त को 46 सदस्यों की संशोधित मतदाता सूची जारी की गई।
20 अगस्त तक नामांकन, 31 को मतदान
निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त दोपहर 12 बजे तक है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त दोपहर एक बजे निर्धारित की गई है। 21 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 22 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। 23 अगस्त को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार और अधिक तेज होने की संभावना है। 31 अगस्त को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
एआई बना चुनाव प्रचार का नया हथियार
इस चुनाव में तकनीक का इस्तेमाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने से पहले ही संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक एआई की मदद से पोस्टर, बधाई संदेश, डिजिटल कार्ड और प्रचार सामग्री तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे में इस बार प्रेस क्लब चुनाव में पारंपरिक प्रचार के साथ डिजिटल और एआई आधारित प्रचार का नया प्रयोग देखने को मिल रहा है।