{"_id":"6a7edb6eb36447aee10b584f","slug":"the-landscape-of-bastar-has-transformed-with-the-tricolour-the-message-of-peace-and-development-resonates-in-the-interior-regions-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4611631-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे के रंग में रंगा बस्तर: बीजापुर के अंदरूनी इलाकों में गूंजा 'जय हिंद', शांति और विकास का दिखा नया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे के रंग में रंगा बस्तर: बीजापुर के अंदरूनी इलाकों में गूंजा 'जय हिंद', शांति और विकास का दिखा नया चेहरा
Fri, 14 Aug 2026 04:57 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:57 PM IST
सार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा के नेतृत्व में निकली 'बस्तर तिरंगा यात्रा-2026' बीजापुर से शुरू होकर कर्रेगुट्टा तक पहुंची। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देना और बस्तर में शांति, विकास और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना रहा।
विज्ञापन
तिरंगा बाइक रैली उपमुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जिन इलाकों में कभी नक्सली हिंसा और डर का माहौल रहता था, अब उन्हीं रास्तों पर तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारे लग रहे हैं। बाइक पर सवार लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे, गूंजता ‘भारत माता की जय’ का जयघोष सुनाई दे रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में निकली 'बस्तर तिरंगा यात्रा-2026' बीजापुर से शुरू होकर कर्रेगुट्टा तक पहुंची। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देना और बस्तर में शांति, विकास और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना रहा।
यात्रा की शुरुआत आज शुक्रवार को बीजापुर के मिनी स्टेडियम से हुई। इसके बाद बाइक रैली आवापल्ली, मुरकीनार, तर्रेम, बासागुड़ा, जगरगुंडा और सिलगेर जैसे संवेदनशील इलाकों से होकर आगे बढ़ी। रास्तेभर युवाओं, महिला बाइकर्स, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।
वहीं यात्रा के दौरान आवापल्ली टी-प्वाइंट, मुरकीनार सहित विभिन्न शहीद स्मृति स्थलों पर पहुंचकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। डिप्टी सीएम विजय ने शहीदों को नमन करते हुए ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस दौरान शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही शहीद स्मृति स्थलों की मिट्टी को सुरक्षित रखने की पहल भी की गई, ताकि आने वाली पीढ़ियां इन वीरों के बलिदान से जुड़ सकें।
विज्ञापन
तर्रेम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और इसमें शामिल हुए। सांसद महेश कश्यप ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए कहा कि यह यात्रा शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। यात्रा में नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने जैसे संदेश भी दिए गए। कभी हिंसा की पहचान रहे इन इलाकों में तिरंगे के साथ उमड़ा जनउत्साह ‘डर से विश्वास और हिंसा से विकास’ की ओर बढ़ते बस्तर की सकारात्मक तस्वीर पेश करता नजर आया।