फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   71 players from Bastar division selected for the state-level school sports competition.

Bijapur: बस्तर संभाग से 71 खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय खेलों में दिखाएंगे दमखम, बैडमिंटन में सबसे ज्यादा चयन

Wed, 12 Aug 2026 08:39 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

बीजापुर में आयोजित संभागीय चयन स्पर्धा ने स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच दिया। अब चयनित 71 खिलाड़ी राज्य स्तर पर बस्तर की खेल प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
71 players from Bastar division selected for the state-level school sports competition.
स्तर संभाग के 71 खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बस्तर संभाग की खेल प्रतिभाएं अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। बीजापुर में आयोजित संभागीय चयन स्पर्धा के बाद अलग-अलग खेल विधाओं के 71 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब प्रदेश स्तर पर बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त आयोजन में बीजापुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, तैराकी और वाटरपोलो की संभागीय चयन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बस्तर संभाग के सात जिलों में से छह जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के साथ व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक, शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी आयोजन का हिस्सा बने।
विज्ञापन


पूरी प्रतियोगिता में कुल 232 प्रतिभागियों और अधिकारी-कर्मचारियों की भागीदारी रही। इनमें 105 बालक और 78 बालिकाएं शामिल थीं। इसके अलावा 49 व्यायाम शिक्षक, कोच, शिक्षक और अन्य कर्मचारी प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं से जुड़े रहे। प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल 71 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें बैडमिंटन के 30, तैराकी के 29 और वाटरपोलो के 12 खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस उपलब्धि से बीजापुर सहित पूरे बस्तर संभाग के खेल जगत में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत और खेल भावना से प्रदर्शन की अपील
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पाण्डेय ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगामी प्रतियोगिता में पूरी तैयारी और अनुशासन के साथ उतरें। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन कर जिले और बस्तर संभाग का नाम रोशन करने की अपील की। बीजापुर में आयोजित संभागीय चयन स्पर्धा ने स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच दिया। अब चयनित 71 खिलाड़ी राज्य स्तर पर बस्तर की खेल प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed