{"_id":"6a7b2ec860ef3f87d40af0b6","slug":"salute-to-martyrdom-dedicated-to-the-har-ghar-tiranga-campaign-the-message-of-patriotism-resonated-in-bijapur-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4601399-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: नक्सलमुक्त बीजापुर में पहली बार आजादी का जश्न, शहीदों के घर पहुंचे अधिकारी; भेंट किया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: नक्सलमुक्त बीजापुर में पहली बार आजादी का जश्न, शहीदों के घर पहुंचे अधिकारी; भेंट किया तिरंगा
Tue, 11 Aug 2026 08:00 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:00 PM IST
सार
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजापुर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। नक्सलमुक्त होने के बाद पहली बार जिले में विशेष उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों से मिलकर तिरंगा भेंट किया और उनके बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन
तिरंगा लेकर निकले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजापुर जिले में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भव्य तिरंगा रैलियां निकाली गईं, जिनमें स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान "भारत माता की जय" और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
शहीदों के परिजनों के घर पहुंचकर किया सम्मान
बीजापुर लंबे समय तक माओवादी हिंसा से प्रभावित रहा। 31 मार्च 2026 को जिले के नक्सलमुक्त घोषित होने के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है, जिसे जिलेवासी विशेष उत्साह और गर्व के साथ मना रहे हैं। करीब चार दशक तक माओवादी प्रभाव झेलने वाले जिले में आजादी का पर्व इस बार नई उम्मीद और शांति के माहौल में मनाया जा रहा है।
पढ़ें: नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए सरकार का बड़ा प्लान: 109 शहीद स्मारक बनेंगे; लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
जिले को माओवाद से मुक्त कराने के अभियान में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों को तिरंगा भेंट कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में जवानों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में निकली तिरंगा रैलियों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। रैली के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक घर तक तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना है। इस वर्ष बीजापुर में स्वतंत्रता दिवस केवल आजादी का उत्सव नहीं, बल्कि शांति की स्थापना और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी अवसर बन गया है।