फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Meeting held at Tarrem Police Station with rehabilitated Maoists and villagers; appeal made to celebrate Indep

बीजापुर: पुनर्वासित माओवादियों और ग्रामीणों से पुलिस का संवाद, 15 अगस्त को मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील

Tue, 11 Aug 2026 05:03 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 05:03 PM IST
सार

नक्सल प्रभावित बीजापुर में पुलिस अब पुनर्वास के साथ सामाजिक जुड़ाव पर भी जोर दे रही है। तर्रेम थाना क्षेत्र में आयोजित बैठक में पुनर्वासित माओवादियों को सामान्य जीवन की ओर बढ़ने और ग्रामीणों को क्षेत्र की सुरक्षा में सहयोग करने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Meeting held at Tarrem Police Station with rehabilitated Maoists and villagers; appeal made to celebrate Indep
पुनर्वासित माओवादियों और ग्रामीणों से पुलिस का संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शांति और सामाजिक पुनर्स्थापन की दिशा में पुलिस ने एक और पहल की। उसूर ब्लॉक के तर्रेम थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुनर्वासित माओवादियों और ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान पुनर्वासित माओवादियों और ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, सद्भाव और विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। बैठक में समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित माओवादियों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें शासन की पुनर्वास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने तथा परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पुनर्वासित माओवादियों की थाना स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उनके पुनर्वास की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने और समाज में बेहतर पुनर्स्थापन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। बैठक में ग्रामीणों से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन


इस दौरान शासन की रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण एवं पुनर्वास संबंधी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया गया। ग्रामीणों की समस्याएं एवं आवश्यकताएं भी सुनी गईं तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ने आत्मसमर्पित एवं पुनर्वासित माओवादियों से 15 अगस्त को समाज के साथ मिलकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से मनाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और समाज की मुख्यधारा से जुड़ना ही बेहतर एवं सुरक्षित भविष्य का मार्ग है।


बैठक में युवाओं को शिक्षा, खेल एवं रोजगार से जुड़ने, बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा गांव में आपसी भाईचारा मजबूत करने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस-जन सहयोग को क्षेत्र की शांति एवं विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कानून का पालन करने और हिंसात्मक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed