फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   The tricolor was hoisted with pride on the first Independence Day of Naxal-free Bijapur.

CG News: नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार आजादी का जश्न, सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

Sat, 15 Aug 2026 05:14 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
The tricolor was hoisted with pride on the first Independence Day of Naxal-free Bijapur.
स्वतंत्रता दिवस परेड फोटो
नक्सल मुक्त बीजापुर के पहले स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय का मिनी स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर आजादी के पर्व की खुशी का इजहार किया गया। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकास और राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन


समारोह का भावुक क्षण तब आया, जब नक्सल उन्मूलन अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता जताई गई। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और पुलिस जवानों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


परेड प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में बस्तर फाइटर महिला प्रथम, सीआरपीएफ बीजापुर द्वितीय और डीआरजी जिला पुलिस तृतीय रही। जूनियर असैन्य वर्ग में एनसीसी ने पहला, एनएसएस ने दूसरा और गाइड ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूली बच्चों की देशभक्ति से भरी प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बीजापुर प्रथम, एकलव्य आदर्श विद्यालय द्वितीय और कन्या रेसिडेंशियल पोटा केबिन तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे संघर्ष के बाद शांति और विकास की ओर बढ़ते बीजापुर में यह स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि बदलते और नए बीजापुर की तस्वीर भी नजर आया। मिनी स्टेडियम में लहराता तिरंगा जिले के लोगों के लिए शांति, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद का प्रतीक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed