फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   man ki baat 136 bijapur jaigur village forest rights pattas har ghar tiranga ek ped maa ke naam

Chhattisgarh: 'मन की बात' सुनने उमड़े गांव ने कारगिल के वीरों को किया नमन, तिरंगा थाम शुरू किया बड़ा अभियान

Sun, 26 Jul 2026 05:59 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 05:59 PM IST
सार

Chhattisgarh News: 'मन की बात' के 136वें संस्करण को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा के जैगूर गांव में आयोजित किया गया। इसके साथ ही कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भी याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान वनाधिकार पत्र वितरण, 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण जैसे कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

विज्ञापन
man ki baat 136 bijapur jaigur village forest rights pattas har ghar tiranga ek ped maa ke naam
बीजापुर जिले मन की बात कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया। प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया और देशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। साथ ही छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं की नवाचार क्षमता और वैज्ञानिक सोच को देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


'अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ'
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश केवल प्रेरणादायी नहीं, बल्कि जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


छह हितग्राहियों को मिले वनाधिकार पत्र, छात्रों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने छह हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित कर उन्हें भूमि पर वैधानिक अधिकार प्रदान किए। इसके साथ ही नीट-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है और ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सावन में भोरमदेव धाम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन व CCTV से निगरानी

'हर घर तिरंगा' और 'एक पेड़ मां के नाम' का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्रामीणों को तिरंगा भेंट किया और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने जनअभियानों के प्रति लोगों के उत्साह को भी दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed