सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Forest Department Cracks Down on Illegal Felling of 280 Trees During PMGSY Road Construction in Bijapur

Bijapur: PMGSY सड़क निर्माण में 280 पेड़ों की अवैध कटाई पर वन विभाग सख्त, 18 वन अपराध दर्ज, 20 लाख की वसूली

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर में वन मण्डल बीजापुर सामान्य के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली एवं पामेड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना PMGSY के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर वन नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है।

Forest Department Cracks Down on Illegal Felling of 280 Trees During PMGSY Road Construction in Bijapur
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर में वन मण्डल बीजापुर सामान्य के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली एवं पामेड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना PMGSY के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर वन नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। वन विभाग द्वारा बिना अनुमति कराए गए वृक्ष कटाई एवं अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही की गई है।



बीजापुर सामान्य वन मंडल के अफसरों के मुताबिक मनकेली-गोरना, बीजापुर-सरपंचपारा मनकेली, चेरपाल-नेन्ड्रा, काकेकोरमा-मुनगा, पीड़िया-मिरघानघोटूल, अकेली-कोटवारपारा, बैल-मयुरिपारा, बीरगुड़ा-बड़े संकनपल्ली, सारकेगुड़ा-बड़े पेगड़ापल्ली, एल-022-तिम्मापुर, पामेड़-रासपल्ली, एल-069/032-मंगलतोर एवं रासपल्ली (एर्रापल्ली)-पेदाचंदा सहित कुल 13 निर्माणाधीन मार्गों में बिना वन विभागीय अनुमति के कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण के दौरान कुल 280 खड़े वृक्षों को जमीन सतह से उखाड़कर गिरा दिया गया तथा कई स्थानों पर अवैध खुदाई कर लगभग 8755 घनमीटर मुरूम का उपयोग सड़क निर्माण में किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने संबंधित संविदाकारों,ठेकेदारों के विरुद्ध कुल 18 वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 20,06,755 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वसूली हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


वन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास एजेंसी, जिला बीजापुर के कार्यपालन अभियंता एवं उप अभियंता को भी पत्र प्रेषित कर भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का कार्य न करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि, वृक्षों एवं प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed