{"_id":"69c7c6ae7c6c9aaf2b0ee98e","slug":"sarv-samaj-ki-baithak-sampan-dhumdham-se-manai-jayegi-drbhimrao-ambedkar-jayanti-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4100027-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: डॉ. अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने के लिए सर्व समाज की बैठक, 14 अप्रैल को होगा भव्य कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: डॉ. अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने के लिए सर्व समाज की बैठक, 14 अप्रैल को होगा भव्य कार्यक्रम
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर में अंबेडकर भवन में सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 14 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम होगा। गोंडवाना समन्वय समिति के अध्यक्ष अमित कोरसा ने अंबेडकर जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
धूमधाम से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को इस वर्ष हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाने के उद्देश्य से सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अंबेडकर भवन, बीजापुर में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को समावेशी और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।
Trending Videos
गोंडवाना समन्वय समिति के अध्यक्ष अमित कोरसा ने अंबेडकर जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस अवसर पर उत्पीड़ित एवं वंचित समुदाय के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया जाए, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
परधान समाज के प्रतिनिधि राकेश गिरी ने बाबा साहब के समाज उत्थान में दिए गए योगदान को रेखांकित करते हुए सभी वर्गों से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की। बैठक को कंवर समाज के अध्यक्ष कमलेश पैंकरा, मुस्लिम समाज प्रमुख अय्यूब खान, कुड़ुख उरांव समाज के ज्यूलियस तिर्की, तेलगा समाज के अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी तथा मरार समाज के सुदेश कुमार सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
बैठक में आयोजन समिति के गठन का निर्णय लिया गया तथा 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। कार्यक्रम में आमसभा, विचार संबोधन, भव्य रैली एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी।
सर्व समाज प्रमुखों ने तय किया कि 31 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित अगली बैठक में आयोजन समिति का औपचारिक गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस अवसर पर रैमनदास झाड़ी, कैलाश रामटेके, सतीश झाड़ी, अजय दुर्गम, निर्मल जुमडे, सतीश मांडवी, विजय झाड़ी सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।