सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Villagers protest against liquor shop proposal in Sangampalli in Bijapur

Bijapur: संगमपल्ली में शराब दुकान का विरोध तेज, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; फर्जी प्रस्ताव का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर के भोपालपटनम विकासखंड के संगमपल्ली गांव में प्रस्तावित विदेशी मदिरा दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फर्जी प्रस्ताव का आरोप लगाया और बिना ग्राम सभा अनुमति के लिए गए निर्णय को निरस्त करने की मांग की।

Villagers protest against liquor shop proposal in Sangampalli in Bijapur
संगमपल्ली में शराब दुकान का विरोध तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के संगमपल्ली गांव और ग्राम पंचायत में प्रस्तावित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।

Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम सभा आयोजित किए बिना ही शराब दुकान खोलने के लिए फर्जी प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण निर्णय में ग्रामवासियों की सहमति नहीं ली गई, जो पंचायत व्यवस्था और नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गांव में शराब दुकान खुलने से शराबखोरी बढ़ेगी, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा और हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत क्षेत्र और जमीन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ग्राम सभा की अनुमति के बिना किसी भी स्थिति में शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों में उप सरपंच सरस्वती सोढ़ी, वल्वा किशन, वल्वा विनोदा, सोढ़ी गौरैया, गणपत, वल्वा बकैया, पूर्व सरपंच सुनील उद्दे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed