{"_id":"6a13f064665027d79c0cf85c","slug":"tapati-dhup-me-kutru-ke-samadhan-shivir-me-umada-gramino-ka-jansaialb-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4320230-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर में आज से नौतपा: कुटरु में 'समाधान शिविर' में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर में आज से नौतपा: कुटरु में 'समाधान शिविर' में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार
सुशासन तिहार के अंतर्गत कुटरू में आयोजित समाधान शिविर में तपती धूप और भीषण गर्मी को मात देते हुए आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों ग्रामीण उमड़ पड़े। जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
समाधान शिविर में पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सुशासन तिहार के तहत कुटरु में एक समाधान शिविर आयोजित हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों ग्रामीण इसमें शामिल हुए। ग्रामीणों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया और अपनी समस्याएं बताईं।
शिविर में गुदमा, कोमपल्ली, कुटरु सहित 18 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का अधिक लाभ लेने को प्रेरित किया। महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास, धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्रहण जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने "बस्तर मुन्ने" कार्यक्रम में सहयोग की अपील की। अधिकांश योजनाओं में राशि सीधे बैंक खातों में आती है। इसलिए बैंक खाता और आधार कार्ड आवश्यक बताया गया। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलती है।
शिविर में 24 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घरों की चाबियां बांटी गईं। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए। कृषि, मत्स्य और राजस्व विभागों ने भी सामग्री वितरित की।
सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत किए। ये आवेदन व्यक्तिगत और सामुदायिक मांगों से संबंधित थे। शिविर के माध्यम से उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन मिला। जनसंपर्क विभाग ने शासकीय योजनाओं का प्रचार किया। मासिक पत्रिका जनमन और अन्य प्रचार सामग्री निशुल्क बांटी गई।

Trending Videos