{"_id":"6a11328144de1f5f640a2e5f","slug":"raju-pujari-aatmhatya-mamla-candal-jalakar-di-gai-shradhanjali-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4313435-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजापुर में शिक्षक की मौत का मामला गरमाया, एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजापुर में शिक्षक की मौत का मामला गरमाया, एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीजापुर के चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी आत्महत्या मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार शाम गोंडवाना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान कैंडल जलाकर पुजारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Trending Videos
सभा में तेलंगा समाज, सर्व आदिवासी समाज, महार समाज, कलार समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ अब तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस जांच की गंभीरता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। समाज प्रमुखों ने आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे पीड़ित परिवार और समाज में असंतोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजापुर जनपद उपाध्यक्ष एवं तेलंगा समाज के संयोजक दिनेश पुजारी ने कहा कि राजू पुजारी के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। सभा में निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में पारदर्शी कार्रवाई की मांग की गई। समाज प्रमुखों ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
