सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   3 crore penalty imposed on the contractor of Arpa project

Bilaspur: अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 3 करोड़ की पेनाल्टी, ठेका भी निरस्त, बायीं ओर की सड़क के लिए नया टेंडर

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

कार्य की धीमी रफ्तार को देखते हुए एमडी अमित कुमार के निर्देश पर 2 अप्रैल 2025 को गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर 37 लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था और नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए थे। 

3 crore penalty imposed on the contractor of Arpa project
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काम को लटका कर रखने वाले ठेका कंपनियों पर करोड़ों का अर्थदंड लगाया है और ठेका को भी निरस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। पहली कार्रवाई अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत नदी की बांई ओर इंदिरा सेतु से पुराना पुल तक निर्माणाधीन सड़क कार्य पर की गई है। 

Trending Videos


योजना के दूसरे चरण के तहत 49 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से इस नदी की बायीं ओर समतलीकरण, रिटेनिंग वॉल, टोवाल, नाला, सड़क समेत अन्य कार्य किए जाने थे, जिसके लिए मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को कार्यादेश जारी किया गया था। समयावधि बीत जाने के बावजूद ठेका कंपनी द्वारा काम को पूरा नहीं किया गया, जिसके बाद ठेका कंपनी को एक्सटेंशन प्रदान किया गया, लेकिन ठेका कंपनी द्वारा शीघ्र गति से कार्य को पूर्ण करने में किसी भी प्रकार की रुचि नहीं दिखाई गई। कार्य की धीमी रफ्तार को देखते हुए एमडी अमित कुमार के निर्देश पर 2 अप्रैल 2025 को गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर 37 लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था और नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थदंड और नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने पर 14 अगस्त को एमडी अमित कुमार के निर्देश पर कार्य की नियम शर्तों के अनुरूप 6 प्रतिशत की दर से गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2 करोड़ 99 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है और ठेका को निरस्त करते हुए उक्त कार्य के लिए नया टेंडर जारी किया गया है, निरस्तीकरण के बाद नया टेंडर करने पर नियमानुसार पूर्व ठेका कंपनी यानी मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर शेष राशि के कार्य का दस प्रतिशत 11 लाख 32 हजार अतिरिक्त अर्थदंड लगाया गया है, इस प्रकार कुल 3 करोड़ 10 लाख 32 हजार रुपये का अर्थदंड मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर निरूपित किया गया है।

इसी तरह अरपा नदी में दूषित जल को रोकने के लिए मंगला में 13 करोड़ 54 लाख की लागत के 10 एमएलडी और 8 करोड़ 69 लाख की लागत के 6 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी के साथ सड़क और नाला निर्माणाधीन है, जिसकी निर्माण गति धीमी है। उक्त दोनों प्रोजेक्ट का काम श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को मिला हुआ है, जिसे कार्य की प्रगति के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया है और पेनाल्टी भी लगाया गया है। इसके बावजूद ठेका कंपनी द्वारा कार्य में प्रगति नहीं लाई गई है। कार्य में प्रगति नहीं लाने और लटका कर रखने के लिए एमडी अमित कुमार के निर्देश पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने 14 अगस्त को 10 एमएलडी क्षमता के एसटीपी कार्य के 7 प्रतिशत 94 लाख 78 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है, इसके पूर्व 19 मई 2025 को 3 प्रतिशत 40 लाख 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था। इस प्रकार कुल 1 करोड़ 35 लाख 40 हजार का अर्थदंड निरुपित किया गया है। इसके अलावा 6 एमएलडी क्षमता के एसटीपी कार्य में 7 प्रतिशत 60 लाख 83 हजार और 19 मई 2025 को 3 प्रतिशत 26 लाख 7 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था,इस प्रकार कुल 64 लाख 9 हजार का अर्थदंड निरुपित किया गया है और दोनों एसटीपी प्रोजेक्ट के ठेके को निरस्त करने के लिए अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।

अरपा में अटल पथ के लिए नया टेंडर
अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत बायीं ओर इंदिरा सेतु से नया पुल तक सड़क एवं निर्माण कार्य के लिए जिस ठेके को निरस्त किया गया है, उसे पूरा करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा 9 करोड़ 73 लाख का नया टेंडर जारी किया गया है। उक्त मार्ग अटल पथ के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed