सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Case of murder of a youth two days ago eight arrested including a minor in Bilaspur

बिलासपुर: दो दिन पहले हुई युवक की हत्या का मामला, नाबालिग समेत आठ गिरफ्तार, आपसी रंजिश के चलते की थी हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Jul 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर में बीते 2 दिन पूर्व हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आपसी रंजीश की वजह से हुई इस विवाद में आरोपियों ने युवक की लाठी, डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।

Case of murder of a youth two days ago eight arrested including a minor in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर में बीते 2 दिन पूर्व हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आपसी रंजीश की वजह से हुई इस विवाद में आरोपियों ने युवक की लाठी, डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से सिरगिट्टी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी जांच के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Trending Videos


दरअसल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाले कैलाश ध्रुव अपने दोस्तों के साथ काम से घर वापस आ रहा था।इस दौरान मोहल्ले में रहने वाले काजू नवरंग, लाल,धर्मेंद्र समेत अन्य युवकों रास्ते में रोक कर कैलाश ध्रुव के साथ गाली गलौज कर लाठी-डंडे और धारदार हथियार मारपीट करने लगे जिससे कैलाश ध्रुव बुरी तरह घायल हो गया।सभी अरोपी कैलाश को मृत समझकर पास के ही एक तालाब के पास फेंक कर फरार हो गए थे।वही कैलाश ध्रुव के घर नहीं आने से परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत से सिरगिट्टी थाने में की थी।शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कैलाश यादव का शव पास के ही तालाब के किनारे मिली। मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान भी मिले।पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले से जुड़े संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जिसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।मामले में पुलिस ने एक नाबालिक समय 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed