फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Orders issued for the posting of 56 new Civil Judges and the transfer of 15 judicial officers

छत्तीसगढ़: 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले; हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश

Thu, 20 Aug 2026 10:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 10:57 AM IST
सार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीएससी से चयनित 56 नए सिविल जजों को पहली पदस्थापना दी है। इसके साथ ही 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को 29 अगस्त तक कार्यभार ग्रहण करना होगा।
 

विज्ञापन
Orders issued for the posting of 56 new Civil Judges and the transfer of 15 judicial officers
नए सिविल जजों की पोस्टिंग आदेश जारी

विस्तार

हाईकोर्ट ने पीएससी के जरिए चुने गए 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग और 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों और अधिसूचनाओं के तहत हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई जजों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त 56 नए सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को पहली पदस्थापना दी गई है। इन सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को 29 अगस्त तक अपनी पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


हायर ज्यूडिशियल सर्विस के पांच जजों का तबादला
इसके अलावा हायर ज्यूडिशियल सर्विस के पांच जजों का तबादला किया गया है। दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर बनाया गया है। ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर और ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से न्यायाधीश, राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंतेवाड़ा से राजनांदगांव तक बदली जिम्मेदारी
नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से और एन. सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी), दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है। इसके अलावा रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) एक्ट के तहत रायपुर विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) की जिम्मेदारी दी गई है।

सीनियर डिवीजन के जजों की भी बदली पदस्थापना
सिविल जज सीनियर डिवीजन में सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन, मुंगेली नियुक्त किया गया है। वहीं, भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।


हाईकोर्ट में ओएसडी बने रवि कुमार कश्यप
दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट में ओएसडी बनाया गया है। वहीं, सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के भी सात जजों के तबादले किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed