फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Midnight robbery at Mahamaya Chowk creates panic within hours 5 accused, including 3 minors arrested by police

CG: महामाया चौक में आधी रात लूट से मचा हड़कंप, कुछ ही घंटों में 3 नाबालिग समेत 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Wed, 19 Aug 2026 01:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 19 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

रतनपुर के महामाया चौक में आधी रात राहगीर को रोककर लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। ऑटो सवार युवकों ने इलाज कराकर घर लौट रहे एक युवक को घेर लिया और डंडे का डर दिखाकर उससे नकदी लूट ली।

विज्ञापन
Midnight robbery at Mahamaya Chowk creates panic within hours 5 accused, including 3 minors arrested by police
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के रतनपुर के महामाया चौक में आधी रात राहगीर को रोककर लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। ऑटो सवार युवकों ने इलाज कराकर घर लौट रहे एक युवक को घेर लिया और डंडे का डर दिखाकर उससे नकदी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई रतनपुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में वारदात का खुलासा करते हुए दो युवकों और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ग्राम कर्रा निवासी युवराज सिंह 17 अगस्त की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर से इलाज कराने के बाद घर लौट रहा था। रात करीब 12 बजे वह महामाया चौक स्थित कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचा। इसी दौरान ऑटो में सवार कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उससे पैसे मांगे। युवराज ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी पैंट की जेब से 1,200 रुपये निकालकर आरोपी ऑटो से फरार हो गए।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल ऑटो की तलाश शुरू की। जांच के दौरान ऑटो सवार युवकों की पहचान सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीभाठा निवासी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर राहुल दुबे (25) और पवन कुमार गौहर (19) को गिरफ्तार किया। उनके साथ तीन नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1,000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG 10 CD 7944 जब्त किया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed