{"_id":"6a8555af557f0783db05f316","slug":"intern-doctors-strike-called-off-following-health-ministers-assurance-bastar-news-c-1-1-noi1494-4627157-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल: स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर 15 दिनों से अड़े थे इंटर्न डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल: स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर 15 दिनों से अड़े थे इंटर्न डॉक्टर
Wed, 19 Aug 2026 01:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:01 PM IST
सार
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बीते 15 दिनों से हड़ताल पर बैठे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के इंटर्न चिकित्सकों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री से मिलते इंटर्न चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के इंटर्न चिकित्सकों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने इंटर्न चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय बुलाकर करीब कई घंटे तक चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री ने उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली।
इंटर्न चिकित्सक पिछले 15 दिनों से अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि उन्हें वर्तमान में 15,900 रुपए स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर वे पहले सरकार को पत्र और ज्ञापन के जरिए कई बार अवगत करा चुके थे लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इंटर्न डॉक्टरों का कहना था कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में इंटर्न और पीजी रेजिडेंट्स को मिलने वाला स्टाइपेंड काफी कम है।
ये भी पढ़ें: CG News: 2.65 करोड़ युवा जुड़े माय भारत से, सीएम साय बोले- युवाओं की ऊर्जा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान इंटर्न चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में तंबू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार 15 दिनों तक चले आंदोलन के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। चर्चा के दौरान मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद इंटर्न चिकित्सकों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने भी सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए इंटर्न चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने की जानकारी दी। अब डॉक्टरों को सरकार की ओर से स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में लिए जाने वाले अगले निर्णय का इंतजार है।