फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   No darshan of Goddess Danteshwari in Dantewada today; the temple remained closed.

आज मां दंतेश्वरी के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु: शोक के चलते बंद रहा मंदिर, गुरुवार से फिर शुरू होंगे दर्शन

Wed, 19 Aug 2026 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 01:41 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को बुधवार को निराशा देखने को मिली। जिसका कारण है कि प्रधान पुजारी के घर दुःखद घटना होने के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
No darshan of Goddess Danteshwari in Dantewada today; the temple remained closed.
दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मां दंतेश्वरी मंदिर आज बुधवार को बंद रहेगी। श्रद्धालु आज मां दंतेश्वरी की दर्शन नहीं कर पाएंगे। दरअसल, मंदिर के प्रधान पुजारी के घर दुःखद घटना होने के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया। हालांकि मंदिर 20 अगस्त यानि कल गुरूवार से खोला जाएगा।
विज्ञापन


दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को बुधवार को निराशा देखने को मिली। जिसका कारण है कि प्रधान पुजारी के घर दुःखद घटना होने के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया। वहीं मंदिर को पूरी तरह से शुद्धिकरण किये जाने के बाद गुरुवार को फिर से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मां दन्तेश्वरी मन्दिर दंतेवाड़ा के प्रधान पुजारी हरेन्द्रनाथ जिया की पुत्रवधु और सहायक पुजारी गिरीशनाथ जिया की धर्मपत्नी प्रगति जिया (लकी) का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही नगर समेत समूचे इलाके में शोक व्याप्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिया परिवार में हुए इस शोक के चलते मां दंतेश्वरी मंदिर के पट बुधवार 19 अगस्त को बंद कर दिया गया है। वहीं 20 अगस्त गुरुवार को मंदिर में पूरी तरह से शुद्धिकरण के बाद मंदिर के पट को खोला जाएगा। इसके अलावा आज जितने भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आये हुए थे, उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को बाहर से ही माता के हाथ जोड़कर निकलना पड़ा।

दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed