{"_id":"688b284a7e8a5c1a800608f4","slug":"police-arrested-the-accused-of-raping-a-girl-and-sent-him-to-jail-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर-रामानुजगंज: युवती को जबरन बाइक पर बैठा जंगल ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर-रामानुजगंज: युवती को जबरन बाइक पर बैठा जंगल ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलरामपुर रामनुजगंज में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
Trending Videos
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में बताया, वह शादी के 15 दिन बाद अपने मायके में आकर रह रही थी कि ग्राम डूमरपान का अजय सिंह गोंड, जिसका उसके मायके के किराना दुकान में आना-जाना था। वह उसके पहले से जानती थी। एक दिन जब वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी। तभी आरोपी अजय उसे अकेला देखकर बोला कि वह उससे शादी करना चाहता है, वह उसे पसंद करता है। और बाइक पर बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर अजय ने उसके साथ मारपीट करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता बाइक पर बैठ गई। आरोपी ने उसके साथ जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से वाड्रफनगर रूम में ले जाकर इसे 4 दिन तक अपने साथ रखा व कई बार दुष्कर्म किया। और किसी के बातने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।