फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Biranpur violence: Ishwar Sahu said Amit Shah respected martyrdom, Choubey lowered his honor

बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता बोले: अमित शाह ने किया शहादत का सम्मान,चौबे ने घटाया अपना मान

Tue, 17 Oct 2023 10:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 10:13 PM IST
सार

CG Election 2023:  बेमेतरा जिले के बिरनपुर हिंसा मामले में एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस हिंसा में मारे गए भुवेश्वर साहू के पिता और बीजेपी के साजा विधानसभा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Biranpur violence: Ishwar Sahu said Amit Shah respected martyrdom, Choubey lowered his honor
बीजेपी साजा विधानसभा प्रत्याशी ईश्वर साहू, कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौैबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेमेतरा जिले के बिरनपुर हिंसा मामले में एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस हिंसा में मारे गए भुवेश्वर साहू के पिता और बीजेपी के साजा विधानसभा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने बड़ा बयान दिया है। मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को हेट स्पीच करार देने पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे की टिप्पणी बेहद दुखी करने वाला है। वह कह रहे हैं कि केंद्रीय गृहमंत्री  शाह ने ईश्वर साहू का नाम लेकर अपना कद घटा लिया, तो सच्चाई ये है कि देश के गृहमंत्री ने मेरा नाम नहीं लिया है बल्कि उन्होंने सनातन सत्य के लिए शहादत देने वाले एक पुत्र के पिता को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। शाह ने शहादत का सम्मान किया है जबकि चौबे ने अपना मान सम्मान घटा लिया है। 

विज्ञापन


ईश्वर साहू ने कहा कि रविंद्र चौबे के जनप्रतिनिधि होने के नाते जो उनका धर्म था उसे उन्होंने निभाया नहीं और जब भाजपा ने मुझे उनके विरुद्ध चुनाव में खड़ा किया है। न्याय के लिए भटकते पीड़ित पिता को अन्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की सामर्थ्य शक्ति दी है, तो चौबे को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्हें दर्द हो रहा है।  ईश्वर साहू ने चौबे की टिप्पणी पर कहा कि साजा विधानसभा क्षेत्र  के बिरनपुर में जिहादी उन्माद में हत्या के नामजद आरोपियों को तुष्टिकरण की राजनीति के तहत संरक्षण देने वाले और निर्दोष युवाओं को जेल में डालने वाले हमारी पीड़ा को नहीं समझ सकते। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हम कांग्रेस की सरकार से न्याय मांग रहे थे। हत्यारों का नाम भूपेश बघेल की पुलिस को बताया। कार्रवाई की मांग की। न्याय मांगा। तब चौबे जी कहां थे? वे या उनका कोई कार्यकर्ता तक झांकने नहीं आया। वह स्थानीय विधायक होने और राज्य के मंत्री होने के नाते निष्पक्ष कार्रवाई कराने की बजाय तुष्टिकरण की राजनीति में लगे थे। कांग्रेस की सरकार ने हमें न्याय देने की बजाय हमारे बेटे भुनेश्वर के बलिदान पर हमें खैरात देने की कोशिश की। जिसे हमने ठुकरा दिया। यह भारतीय जनता पार्टी है, जिसने विकट विपत्ति के दौर में हमारे परिवार को अपना परिवार माना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव और भाजपा के सभी नेताओं ने हमें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed