फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP focuses on youth in Bhopalpatnam, 372 new members join membership drive

Bijapur: भोपालपटनम में युवाओं पर भाजपा का फोकस, सदस्यता अभियान में 372 नए सदस्य जुड़े

Fri, 24 Jul 2026 08:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

बीजापुर जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भोपालपटनम में संगठन विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान 372 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
BJP focuses on youth in Bhopalpatnam, 372 new members join membership drive
भाजयुमो ने सदस्यता अभियान में 372 नए सदस्य जुड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भोपालपटनम में संगठन विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान 372 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में संगठन ने इसे युवाओं के बढ़ते जुड़ाव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि भाजपा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति मानती है। उन्होंने केंद्र सरकार की रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं प्रयासों के कारण युवाओं का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है।
विज्ञापन


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने युवाओं से संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के लिए तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन और आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिहर सहनी के नेतृत्व में किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का स्वागत पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर किया।


कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और भाजपा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री संजय लुक्कड़, जया देवी, जागर लक्ष्मैया, नरसिंह रेड्डी, चिन्नाराम तेलम, तीरथ जुमार सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed