{"_id":"67966e039e9948b0b5082cc9","slug":"bjp-gave-ticket-to-jagdish-ramu-rohra-for-the-post-of-mayor-in-dhamtari-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: धमतरी में भाजपा ने महापौर पद लिए जगदीश रामू रोहरा को दिया टिकट, 13 महिला प्रत्याशी भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: धमतरी में भाजपा ने महापौर पद लिए जगदीश रामू रोहरा को दिया टिकट, 13 महिला प्रत्याशी भी मैदान में
Sun, 26 Jan 2025 10:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:46 PM IST
सार
धमतरी नगरी निकाय के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय से महापौर पद लिए जगदीश रामू रोहरा नाम सूची जारी कर अधिकृत किया है। देर शाम 40 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी हुई।
विज्ञापन
महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी नगरी निकाय के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय से महापौर पद लिए जगदीश रामू रोहरा नाम सूची जारी कर अधिकृत किया है। देर शाम 40 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी हुई। शहर में भाजपा के 13 महिला पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी। महापौर प्रत्याशी के शहर आगमन ढोल बजा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। महापौर प्रत्याशी भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी है। वहीं, बीते दिन पांच नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 75 वार्ड पार्षद की सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन
रामू रोहरा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की सबसे पहले बड़ी प्राथमिकता विकास है। धमतरी के पांच साल कांग्रेस के महापौर रहे। उन्होंने धमतरी के जनता को ठगने का काम किया है। भूपेश बघेल की सरकार पांच साल में विकास का कार्य शुन्य हुआ और फंड का बंदर बांट हुआ। भ्रष्टाचार का हब धमतरी बन चुका था, अब विकास होगा। धमतरी के रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। भारतीय जनता पार्टी जनता और धमतरी की सोच विकास है। अब धमतरी का विकास कोई नही रोक सकता।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग जिला धमतरी नगरी निकाय चुनाव 2025 के नगर पालिका निगम धमतरी पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी किया गया, जिसमें अलग-अलग वार्ड के भाजपा से 13 महिलाएं पार्षद पैड के लिए चुनाव लड़ेंगी। हटकेश्वर वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त संतोष कुमार मंडामे। शीतला पारा वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला किरण ध्रुव। लाल बगीचा वार्ड अनारक्षित महिला हिमाणि साहू। सुंदरगंज अनारक्षित मुक्त नरेंद्र रोहरा। सरदार वल्लभभाई पटेल अनारक्षित महिला भारती साहू। बठेना वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त श्यामलाल नेताम। औद्योगिक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त राकेश यादव।
विज्ञापन
नवागांव वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त तल्लीमपुरी गोस्वामी। मकेश्वर वार्ड अनारक्षित महिला आशा लोधी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त पवन कुमार पटेल। आमापारा वार्ड अनारक्षित मुक्त विजय मोटवानी। महंत घासीदास वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त हेमंत बंजारे। साल्हेवार पारा वार्ड अनुसूचित जाति महिला बबीता चतुर्वेदी। सदर बाजार उत्तर वार्ड अनारक्षित मुक्त निलेश लुनिया। ब्राह्मण पारा वार्ड अनारक्षित मुक्त कोमल सार्वा । कोष्टापारा वार्ड अनारक्षित मुक्त संतोष सोनकर। जालमपुर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त संजय देवांगन। विंध्यवासिनी वार्ड अनारक्षित मुक्त अखिलेश सोनकर। दानीटोला वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त अंजू देशलहरे। महात्मा गांधी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त ईश्वरलाल सोनकर। महिमा सागर वार्ड अनारक्षित मुक्त विजय साह।
रामपुर वार्ड अनारक्षित मुक्त विनोद पांडे। गोकुलपुर वार्ड अनुसूचित जनजाति गजेंद्र कंवर। सदर दक्षिण वार्ड अनारक्षित महिला अनीता अग्रवाल। बांसपारा वार्ड अनारक्षित महिला नम्रता माला पवार। मराठापारा वार्ड अनारक्षित मुक्त सतीश पवार। पोस्ट ऑफिस ववार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला चंद्रभागा साहू। बनियापारा वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त युगल किशोर यादव (पिंटू)। मोटर स्टैंड वार्ड अनारक्षित मुक्त राकेश चंदवानी। रिसाइपारा पूर्व वार्ड अनारक्षित मुक्त मेघराज ठाकुर। रामसागर पारा वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त शैलेश रजक। नयापारा वार्ड अनारक्षित महिला कल्पना ध्रुवंशी।
टिकरापारा वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त हरिशंकर शांडिल्य। डॉक्टर अंबेडकर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त कलेश सोनी। सोरीद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कौशल्या देवांगन। जोधपुर वार्ड अनारक्षित मुक्त दीपक गजेंद्र। स्वामी विवेकानंद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला विभा चंद्राकर। डाक बंगला वार्ड अनारक्षित महिला रीटा बंजारे। रिसाइपारा पश्चिम वार्ड अनारक्षित मुक्त सुभाष चंद्राकर। सुभाष नगर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कमलेश्वरी निषाद।
बता दें कि धमतरी में शनिवार को देर शाम नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदों का सूची जारी किया गया था। पांच नगर पंचायत सहित कुल 75 वार्डों के लिए सूची जारी की गई थी। नगर पंचायत के लिए चार महिला अध्यक्ष और 27 वार्ड में महिला चुनाव लड़ेंगी। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष की सहमति मिली और नगर पंचायत कुरूद, भखारा, मगरलोड, आमदी और नगरी के लिए पांच अध्यक्ष पद सहित कुल 75 नाम भाजपा पार्षद प्रत्याशी के लिए अधिकृत किया गया है।