{"_id":"69de773caa9cec2ffa01d691","slug":"boiler-explosion-in-sakti-names-of-13-workers-injured-in-boiler-blast-surfaced-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boiler Explosion in Sakti: बॉयलर फटने से घायल 13 कर्मियों के नाम आए सामने, देखें किसका कहां चल रहा है उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Boiler Explosion in Sakti: बॉयलर फटने से घायल 13 कर्मियों के नाम आए सामने, देखें किसका कहां चल रहा है उपचार
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार
यह दर्दनाक घटना मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे उस समय हुई जब प्लांट में सामान्य कार्य चल रहा था। अचानक हुए एक शक्तिशाली विस्फोट ने पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि ऐसा लगा मानो कोई मिसाइल गिरी हो।
वेदांता पावर प्लांट में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें बॉयलर फटने से हुए जोरदार विस्फोट में आठ कर्मियों की मौत हो गई है। एसएसी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद 30 लोगों को रायगढ़ लाया गया है, जिसमें से आठ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में करीब 30 कर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में पश्चिम बंगाल और केनपाली गांव के स्थानीय निवासी शामिल हैं। घायलों में से 13 नाम सामने आए हैं।
यहा देखें पूरी सूची
जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती
1. मानस गिरी
2. कार्तिक महतो
3. ब्रजेश कुमार
4. केशव चंद्रा
5. भुवनेश्वर चंद्रा
6. अभिषेक चंद्रा
7. नदीम अंसारी
8. मिलन वारे
9. संदीप
10. शिवनाथ मुरमु
बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती
11. बनवाली लाल बरेठ
12. उपेन्द्र
13 परदेशी लाल चंद्रा
'ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी'
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो। चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।
सीएम ने जताया दुख
पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों के बेहतर उपचार और घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संबंधित वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X