फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cg Congress Celebrates Hareli Tihar: Folk Culture Takes Center Stage at Bhupesh BAGHEL Residence

कांग्रेस ने मनाया हरेली तिहार: भूपेश के निवास पर रही लोक संस्कृति की धूम, बोले- ‘हमारी पहचान है ये त्योहार’

Wed, 12 Aug 2026 08:32 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 08:32 PM IST
सार

CG Congress Celebrates Hareli Tihar: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी निवास पर पारंपरिक माहौल में हरेली तिहार मनाया। इस दौरान पूर्व सीएम बघेल ने हल, बैलगाड़ी और कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
cg Congress Celebrates Hareli Tihar: Folk Culture Takes Center Stage at Bhupesh BAGHEL Residence
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने की पशु धन और कृषि यंत्रों की पूजा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

CG Congress Celebrates Hareli Tihar: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी निवास पर पारंपरिक माहौल में हरेली तिहार मनाया। इस दौरान पूर्व सीएम बघेल ने हल, बैलगाड़ी और कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की। गेड़ी पर चढ़कर प्रदेशवासियों को हरेली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनकी पूरी फैमिली भी मौजूद रही।

विज्ञापन


विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने गेड़ी पर चढ़ते हुए ग्रामीण संस्कृति को सम्मान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘हरेली सिर्फ त्योहार नहीं, हमारी पहचान है।’ यह हमारी कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की आत्मा है। हमें इसे हर हाल में संजोकर रखना होगा। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खेती-किसानी से जुड़े इस त्योहार के दौरान सरकार की दुर्भावना के चलते आज प्रदेश के किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने जेन जी आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र के लिए यह बड़ा मोड़ है, जो काम दूसरे नहीं कर पाये उसे जेन जी ने कर दिया। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार घेरते हुए कहा कि संसद में राहुल गांधी आम आदमी और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। बघेल ने इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए व्यंग्य कसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदीप चौबे, राजेन्द्र तिवारी, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक गण अनिला भेड़िया, भोलाराम साहू, संगीता सिन्हा, चातुरी नंद, रामकुमार यादव, ओंकार साहू, इन्द्र साव, सुशील आनंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed