फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Congress taunts on bjp government regarding expensiveness

'महंगाई से आम जनता त्रस्त, भाजपाई मस्त': कांग्रेस ने कसा तंज; बोली- सरकार की गलत नीतियों से पब्लिक परेशान

Fri, 17 Jul 2026 10:34 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 10:34 PM IST
सार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर तंज कसा है।

विज्ञापन
CG Congress taunts on bjp government regarding expensiveness
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, असमानता और आर्थिक संकट के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है , लेकिन भाजपाई मस्त हैं। सरकार जवाबदेही से भाग रही है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं में अनियंत्रित मूल्यवृद्धि से हालात दिन ब दिन बदतर हो रहे हैं, महंगाई मोदी निर्मित आपदा बन चुकी है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रुपये का था, आज वह 984 रुपये के पार है, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सीधे तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया। कु्रड आयल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम कम नही किये जा रहे है। मुनाफाखोरी के लालच में जनता की जेब में डकैती डाली जा रही है, सरकार पेट्रोलियम कंपनीयों के साथ मिलकर लूटने का काम कर रही है। पेट्रोल 70 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 108 रुपये प्रति लीटर के पार हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 55 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।
विज्ञापन



प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि आजादी के बाद से मई 2014 तक देश पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ रुपए था जो मोदी सरकार के बीते 12 साल के कार्यकाल में बढ़कर 255 लाख करोड़ रुपए हो गया है। हाल में आई  'ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट' ने बताया कि भारत में भुखमरी के हालात ये है कि हम पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से पिछड़ गए हैं। 116 देशों की सूची में हमारा देश 102 वें पायदान पर लुढ़क गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा है कि एनएसओ की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि देश में किसानों की औसत आमदनी मात्र 27 रुपये प्रतिदिन रह गई है, जो मनरेगा मजदूरी से भी कम है। वादे आय दोगुनी करनी के और असलियत में किसान की आय दसियों गुना कम कर दी गई। एनएसओ की रिपोर्ट में यह भी चौकाने वाला तथ्य सामने आया कि देश के हर किसान पर औसत 74,000 रुपये कर्ज है। एक तरफ सरकार किसानों का कर्जमाफ करने से इंकार करती है, दूसरी तरफ पार्लियामेंट्री कमेटी ने यह खुलासा किया है कि 2020-21 में मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स में कमी करके देश को 1,84,000 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। यह परिस्थितियाँ इसलिए निर्मित हुई क्योंकि मोदी सरकार ने पिछले वर्षों में डीजल के दाम बढ़ाकर और कृषि यंत्रों, खाद व कीटनाशक पर जीएसटी लगाकर खेती की लागत 25,000 रुपये हेक्टेयर बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed