फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: ED tightens its grip on Congress leader Ram Gopal Agarwal in alleged Rs 3,400 crore liquor scam case

CG News: 3400 करोड़ के कथित शराब घोटाला केस में कांग्रेस नेता पर ईडी का शिकंजा, रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 03:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 11 Aug 2026 03:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी अब मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं पर उनसे पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
CG News: ED tightens its grip on Congress leader Ram Gopal Agarwal in alleged Rs 3,400 crore liquor scam case
ईडी ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद अब उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है। कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी मामले से जुड़े तथ्यों और लेन-देन की जांच के लिए रिमांड की मांग कर सकती है।
विज्ञापन


रामगोपाल अग्रवाल का नाम लंबे समय से छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले की जांच से जुड़ा रहा है। जांच एजेंसियां कथित शराब घोटाले में वित्तीय लेन-देन, नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। ED अब अग्रवाल से भी इन्हीं पहलुओं को लेकर पूछताछ कर सकती है। गिरफ्तारी से पहले रामगोपाल अग्रवाल ने पिछले महीने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में सरेंडर किया था। इसके बाद मामले में उनकी भूमिका को लेकर जांच आगे बढ़ी। अब ईडी की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन


2023 में भी ED ने की थी कार्रवाई
रामगोपाल अग्रवाल पहले भी केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई के घेरे में आ चुके हैं। वर्ष 2023 में ED ने उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस समय भी कथित शराब घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिली थी। छापेमारी के बाद से ही अग्रवाल का नाम इस मामले की जांच से जुड़ा रहा। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद शराब घोटाला प्रकरण एक बार फिर चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed