{"_id":"6a7ac6b795cd8255180c4f19","slug":"got-loan-sanctioned-cheated-lakhs-in-the-name-of-closing-it-finance-employee-accused-in-three-cases-also-complaint-of-misuse-of-documents-korba-news-c-1-1-noi1487-4599912-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: लोन बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, बजाज फाइनेंस कर्मचारी के खिलाफ कई केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Korba News: लोन बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, बजाज फाइनेंस कर्मचारी के खिलाफ कई केस दर्ज
Tue, 11 Aug 2026 02:00 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:00 PM IST
सार
जिले में अब तक ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें शिकायतकर्ताओं ने करीब 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर फाइनेंस कर्मचारियों ने की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में बजाज फाइनेंस से जुड़े एक कर्मचारी पर ग्राहकों से लोन की किस्त और खाता बंद कराने के नाम पर रकम अपने निजी खाते में जमा कराने और कंपनी के लोन खाते में राशि जमा नहीं करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जिले में अब तक ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें शिकायतकर्ताओं ने करीब 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मामले में बालको क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि बजाज फाइनेंस कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले शशांक सिंह ने लोन की किस्त और खाता बंद कराने के नाम पर उससे करीब दो लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद उसने यह पैसा संबंधित लोन खाते में जमा नहीं कराया। शिकायत के आधार पर बालको पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
दूसरी शिकायत बजरंग चौक राताखार निवासी संदीप सिंह की है। वह दीनदयाल मार्केट, पावर हाउस रोड में जूस सेंटर संचालित करते हैं। शिकायत के मुताबिक उन्होंने जुलाई 2025 में बजाज फाइनेंस से 5 लाख 49 हजार 856 रुपये का ऋण लिया था। इसकी मासिक किस्त 14,164 रुपये और अवधि 63 महीने तय थी। संदीप का आरोप है कि शशांक सिंह उनके जूस सेंटर पहुंचा और खुद को कंपनी का अधिकृत कर्मचारी बताते हुए कहा कि यदि वह एकमुश्त राशि दे दें तो उनका लोन बंद कराया जा सकता है।
विज्ञापन
आरोप के मुताबिक भरोसा करके संदीप ने 4 अगस्त 2025 को एक लाख रुपये और 18 अगस्त को दो लाख रुपये के दो स्वहस्ताक्षरित चेक दिए। दोनों चेक आरोपी ने अपने खाते में जमा करा लिए। इसके अलावा दो लाख रुपये नकद देने का भी आरोप है। इस तरह कुल पांच लाख रुपये लेने के बाद भी लोन बंद नहीं कराया गया।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि लोन संबंधी प्रक्रिया के दौरान आरोपी ने उनके आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लिए थे। आरोप है कि बाद में इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दूसरी वित्तीय कंपनियों से उनके नाम पर ऋण कराया गया। कुछ मामलों में इन ऋणों से खरीदा गया सामान भी आरोपी द्वारा अपने पास रखने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
कोरबा में इस तरह की शिकायत का तीसरा मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में शिकायतकर्ताओं ने मिलाकर करीब 10 लाख रुपये की कथित ठगी की जानकारी दी है। मामले सामने आने के बाद पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरीके से अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, महिला की शिकायत पर बालको थाने में अपराध दर्ज होने के बाद से शशांक सिंह फरार है। पुलिस को उसके दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पूरे मामले की वास्तविक स्थिति के साथ-साथ अन्य संभावित पीड़ितों और कथित लेन-देन से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा।
लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला कर्मचारी
यहां देखें शिकायत की कॉपी