{"_id":"6a7ab4e1c02005f110060d35","slug":"attack-with-iron-pipe-following-a-minor-altercation-in-sirsa-jeep-mechanic-dies-shop-owner-injured-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: मामूली कहासुनी पर लोहे के पाइप से हमला, जीप कारीगर की मौत; दुकान मालिक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: मामूली कहासुनी पर लोहे के पाइप से हमला, जीप कारीगर की मौत; दुकान मालिक घायल
Tue, 11 Aug 2026 11:06 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:06 AM IST
सार
मृतक की पहचान वार्ड नंबर 20 के चौहान नगर निवासी 46 वर्षीय गुरवचन सिंह सोनी उर्फ बब्बू पुत्र बलवीर सिंह सोनी के रूप में हुई है। घायल की पहचान जवाहर नगर निवासी बख्शीश सिंह उर्फ बब्बू पुत्र जगरूप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास सोमवार रात मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत हो गई, जबकि दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान वार्ड नंबर 20 के चौहान नगर निवासी 46 वर्षीय गुरवचन सिंह सोनी उर्फ बब्बू पुत्र बलवीर सिंह सोनी के रूप में हुई है। घायल की पहचान जवाहर नगर निवासी बख्शीश सिंह उर्फ बब्बू पुत्र जगरूप सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल में उपचाराधीन बख्शीश सिंह ने बताया कि वह जीप बॉडी बनाने की दुकान चलाता है और गुरवचन सिंह उसकी दुकान पर कारीगर था। सोमवार रात दोनों मोटरसाइकिल पर जवाहर नगर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों ने उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे युवकों ने दोनों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में गुरवचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया । वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। बख्शीश सिंह किसी तरह गुरवचन को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बख्शीश सिंह को भी शरीर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल के अनुसार हमलावर डबवाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात की सूचना फैलते ही चौहान नगर और जीप कारोबार से जुड़े बड़ी संख्या में लोग सरकारी अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में रोष है।