{"_id":"6a7a9ea70e8ff628200c78fc","slug":"purnia-teacher-murder-case-fir-filed-against-bank-employee-husband-search-operations-on-purnea-news-c-1-1-noi1375-4599885-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, पति फरार, दहेज विवाद से कथित प्रेम-प्रसंग तक, पुलिस खंगाल रही हर एंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, पति फरार, दहेज विवाद से कथित प्रेम-प्रसंग तक, पुलिस खंगाल रही हर एंगल
Tue, 11 Aug 2026 11:59 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:59 AM IST
सार
पूर्णिया के के. हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में शिक्षिका शालिनी कुमारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनके भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों ने बैंककर्मी पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट के बाद गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतिका शिक्षिका और बैंक कर्मी और अपने बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया जिले के के. हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर (वार्ड नंबर-16) में शिक्षिका शालिनी कुमारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर गठित विशेष टीम फरार आरोपी बैंककर्मी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
भाई ने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
मृतका के भाई मधेपुरा जिले के जयपालपट्टी निवासी सुशांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि करीब 12 वर्ष पहले उनकी बहन शालिनी कुमारी की शादी अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी राज कुमार यादव से हुई थी। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद से ही पति राज कुमार यादव, सास, ससुर और देवर कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर शालिनी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे। वर्तमान में शालिनी अपने पति और बच्चों के साथ के. हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर स्थित सुशील कुमार के किराए के मकान में रह रही थीं।
मारपीट के बाद गोली मारने का आरोप, अस्पताल में मौत
मृतका के भाई की शिकायत के मुताबिक, रविवार शाम करीब 8:15 बजे पति ने शालिनी के साथ मारपीट करने के बाद कथित तौर पर उन्हें गोली मार दी। घटना की जानकारी उनके मासूम भांजे रिशु राज ने फोन कर परिजनों को दी। इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल शालिनी को इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी पति राज कुमार यादव फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद की भी जांच
मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटना के पीछे कई अन्य पहलुओं की जानकारी मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले आरोपी पति राज कुमार यादव ने आपसी कलह के कारण कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। इसके बाद एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया था। बाद में परिजनों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया था।
स्कूल के दूसरे शिक्षक से कथित प्रेम-प्रसंग की भी जांच
पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि जांच के दौरान शिक्षिका के अपने ही स्कूल के एक अन्य शिक्षक के साथ कथित प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, इस बात को लेकर भी पति-पत्नी के बीच आए दिन तीखी बहस और विवाद होता रहता था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। पुलिस इस कथित संबंध के साथ-साथ पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है।
एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच कराई और एफएसएल टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इन साक्ष्यों को जांच में शामिल कर घटना की परिस्थितियों और गोली चलने की पूरी स्थिति का पता लगाने में जुटी है। मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-01 अभिनव पाराशर ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर के. हाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए उसके कोऑपरेटिव बैंक के सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आरोपी के संभावित ठिकानों पर कई स्थानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।