{"_id":"6a7ab398d765f20ed20b6541","slug":"youth-drinking-with-friends-in-bahadurgarh-s-bhaprauda-village-beaten-to-death-with-a-brick-companion-injured-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में मर्डर: गांव भापड़ौदा में दोस्तों के साथ शराब पी रहे युवक की ईंट मारकर हत्या, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ में मर्डर: गांव भापड़ौदा में दोस्तों के साथ शराब पी रहे युवक की ईंट मारकर हत्या, साथी घायल
Tue, 11 Aug 2026 11:01 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:01 AM IST
सार
ईंट लगने से ओमबीर गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर हमले में प्रयोग की गई ईंट भी पड़ी मिली हैं। झगड़े में गांव का ही अमित भी घायल हुआ।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ के गांव भापड़ौदा में सोमवार रात दोस्तों के साथ पशुबाड़े में बैठकर शराब पी रहे एक युवक की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। उसे झज्जर के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अभी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। आसौदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक गांव भापड़ौदा निवासी ओमबीर(32) पुत्र प्रीत हैं। ओमबीर गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। पुलिस के अनुसार सोमवार रात ओमबीर गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ रवि पुत्र बिजेंद्र के पशुबाड़े में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर साथ शराब पी रहे लोगों में से किसी ने ओमबीर के सिर में ईंट मार दी।
विज्ञापन
ईंट लगने से ओमबीर गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर हमले में प्रयोग की गई ईंट भी पड़ी मिली हैं। झगड़े में गांव का ही अमित भी घायल हुआ। परिजन व अन्य लोगों ने उसे उपचार के लिए झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वारदात के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।