फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worker dies under suspicious circumstances; body found in room.

Solan News: कामगार की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव

Tue, 11 Aug 2026 12:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 11 Aug 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
बिलांवाली क्षेत्र का है मामला, पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवाली स्थित दीवान बिल्डिंग में एक 47 वर्षीय कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव उसके कमरे में बरामद हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी ध्रुव चंद जायसवाल पुत्र हरिहर जायसवाल के रूप में हुई है। वह बिलांवाली की दीवान बिल्डिंग में किराये के मकान में रहता था। कमरे में शव मिलने के बाद मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बद्दी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव को मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर मौत के कारणों की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed