{"_id":"6a7ae72803f1b5fe4a0e6dbc","slug":"video-solan-weather-fog-rain-temperature-drop-crop-damage-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: धुंध के बाद सोलन में बारिश, पांच से छह डिग्री गिरा तापमान; फसलों को नुकसान की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: धुंध के बाद सोलन में बारिश, पांच से छह डिग्री गिरा तापमान; फसलों को नुकसान की चिंता
Ankesh Dogra
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:41 PM IST
Link Copied
सोलन शहर में मंगलवार सुबह से छाई घनी धुंध के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। धुंध के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा है और मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
पिछले दो-तीन दिनों से सोलन में दोपहर के समय बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण तापमान में करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान गिरने से लोगों को अगस्त के दौरान भी ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह के समय धुंध और इसके बाद बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है।
बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसान और बागवान चिंतित हैं। लगातार बारिश से खेतों और बगीचों में खड़ी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। विशेषकर उन फसलों को नुकसान का डर है, जिन्हें इस समय धूप और सामान्य मौसम की जरूरत है।
किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं बागवान भी लगातार बदल रहे मौसम को लेकर नजर बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।