{"_id":"6a7acff7e40ed816a80a43e1","slug":"video-solan-weather-dense-fog-low-visibility-rain-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Weather: सोलन में छाई घनी धुंध, 100 मीटर आगे भी नहीं दिख रहा; वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Weather: सोलन में छाई घनी धुंध, 100 मीटर आगे भी नहीं दिख रहा; वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:02 PM IST
Link Copied
सोलन शहर में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से खराब मौसम के बीच अब शहर और आसपास के क्षेत्रों में धुंध छा गई है। धुंध इतनी अधिक है कि कई स्थानों पर करीब 100 मीटर आगे तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दिन में भी वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ रहा है। धुंध के साथ हल्की बारिश की बूंदें भी गिर रही हैं। इससे सड़क पर वाहन चलाना और मुश्किल हो गया है। वाहन चालक कम गति से और अतिरिक्त सावधानी के साथ सफर कर रहे हैं। सोलन में बीते दिन भी बारिश हुई थी। वहीं सोमवार रात को भी करीब एक घंटे तक बारिश का दौर चला। मंगलवार सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ था और इसके बाद शहर में धुंध छा गई। बारिश और धुंध के कारण सोलन में मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है, लेकिन कम विजिबिलिटी ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर सड़क पर आगे चल रहे वाहनों को पहचानने में दिक्कत हो रही है। धुंध के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन के समय भी वाहन लाइटें जलाकर चल रहे हैं। कम दृश्यता के बीच तेज रफ्तार से वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोलन में मंगलवार को बारिश के आसार बताए गए हैं। ऐसे में दिन के दौरान मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।