फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol eight Year Old Boy Drowns After Falling Into Well While Playing Family Devastated

शहडोल में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते कुएं में गिरा आठ साल का मासूम, डूबने से हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 11 Aug 2026 10:35 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

शहडोल के ग्राम मैकी में खेलते समय आठ वर्षीय शिवम उर्फ शुभम नायक कुएं में गिर गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्कूल में शोक सभा आयोजित कर छुट्टी कर दी गई। सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol eight Year Old Boy Drowns After Falling Into Well While Playing Family Devastated
सोहागपुर थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ वर्षीय बालक घर के कुएं के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। हादसे में बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे कुएं से बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी मातम का माहौल है। घटना की जानकारी जब बालक के स्कूल प्रबंधन को मिली तो विद्यालय में शोक का माहौल छा गया। बालक की स्मृति में स्कूल में शोक सभा आयोजित की गई। इसके बाद विद्यालय की छुट्टी कर दी गई। मासूम की मौत से उसके सहपाठी और शिक्षक भी गमगीन हैं।
विज्ञापन


खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंचा था बालक
पुलिस के अनुसार, मृत बालक की पहचान शिवम उर्फ शुभम नायक (8), पिता नीलमणि नायक, निवासी ग्राम मैकी, थाना सोहागपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि बालक घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह कुएं के पास चला गया और अचानक उसमें गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों को बालक के कुएं में गिरने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल उसे कुएं से बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने बालक की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। घटना की जानकारी गांव में पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में पुलिस को ही अगवा कर ले गए बदमाश: हाथ-पैर बांधकर रातभर पीटा, खबर दबाने के लिए अधिकारियों ने दी कसम

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर सोहागपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। मासूम की अचानक हुई मौत से परिवार के साथ पूरे गांव और स्कूल में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed