फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP State President Khandelwal said Rahul Gandhi is running away from a discussion in Parliament; the governme

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले-राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहे, सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार

Tue, 11 Aug 2026 03:44 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 11 Aug 2026 03:44 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और गृह मंत्री अमित शाह सदन में सभी सवालों के जवाब देने को तैयार हैं।

विज्ञापन
BJP State President Khandelwal said Rahul Gandhi is running away from a discussion in Parliament; the governme
हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हर विषय पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभी सवालों का जवाब देने को तैयार हैं। इसके बावजूद राहुल गांधी संसद नहीं चलने दे रहे हैं। खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी लगातार अपने मुद्दे और आरोप बदल रहे हैं। पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट पर चर्चा की मांग की गई। सरकार ने चर्चा के साथ पेपर लीक के खिलाफ कानून को सख्त किया। इसके बाद जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्री से बयान की मांग की जाने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को डर है कि सदन में चर्चा हुई तो उनके आरोपों की सच्चाई सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश की दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं देश की नई उच्च शिक्षा सचिव, जानिए क्यों है यह नियुक्ति खास
विज्ञापन


झारखंड के छात्रों पर चुप्पी का सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली के छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी की सरकार है। यदि राहुल गांधी वास्तव में छात्रों के हितों को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें झारखंड के छात्रों के साथ भी खड़ा होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: कैबिनेट के बड़े फैसले, विदिशा-भोपाल फोरलेन को मंजूरी, इछावर में बनेगा सोयाबीन रिसर्च सेंटर

संसद को बंधक नहीं बनाया जा सकता
खंडेलवाल ने कहा कि विपक्ष को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, लेकिन जवाब सुनना भी उसकी जिम्मेदारी है। संसद देश की जनता की आवाज है और इसे राजनीतिक स्वार्थ के लिए बंधक नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार नए मुद्दे उठाकर संसद की कार्यवाही बाधित की जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी से संसद में चर्चा का सामना करने और भ्रम फैलाने की राजनीति बंद करने की अपील की। खंडेलवाल ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है, अब राहुल गांधी को तय करना है कि उन्हें चर्चा चाहिए या केवल हंगामा करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed