फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav launches a scathing attack on Rahul, says he is disrupting parliamentary proceedings; asks w

MP News: राहुल पर सीएम यादव का तीखा हमला,बोले- संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे, झारखंड के मामले में चुप क्यों?

Tue, 11 Aug 2026 03:54 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 11 Aug 2026 03:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड के छात्रों से जुड़े मामलों पर चुप हैं और उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
MP News: CM Yadav launches a scathing attack on Rahul, says he is disrupting parliamentary proceedings; asks w
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर संसद की कार्यवाही में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। नए-नए हथकंडों के जरिए देश और समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के छात्र आंदोलन से जुड़े आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोई घटना हुई ही नहीं तो उसके आधार पर सवाल कैसे खड़े किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले नीट के मुद्दे को लेकर सामने आए और अब गोली चलने की बात कर रहे हैं। जबकि गोली चली ही नहीं, तो गोली चलने की बात कैसे होगी?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: कैबिनेट के बड़े फैसले, विदिशा-भोपाल फोरलेन को मंजूरी, इछावर में बनेगा सोयाबीन रिसर्च सेंटर
विज्ञापन


छात्रों के मुद्दे पर दोहरे रवैये का आरोप
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ छात्रों के हितों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड से जुड़े मामलों में पीछे हट जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि छात्रों की चिंता है तो झारखंड के छात्रों के मामले में भी उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यदि किसी मामले में सवाल हैं तो लोकतांत्रिक तरीके से संसद में चर्चा होनी चाहिए और तथ्यों के आधार पर बात रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मुद्दों को उठाकर संसद की कार्यवाही रोकना उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश में 527 लोगों का रेस्क्यू, खंडवा में 7 कांवड़ियों को सुरक्षित निकाला, सीएम ने प्रभावितों से किया संवाद

राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहुल गांधी पर देश और समाज को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका यह रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ छात्रों के हितों की बात करना और दूसरी तरफ झारखंड के मामलों में पीछे हट जाना दोहरा रवैया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए तथ्यों के साथ चर्चा करना जरूरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed