फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Plotting to show off at a birthday party, 4 miscreants arrested

Indore News: बर्थडे पार्टी में रौब जमाने की तैयारी, चार बदमाश गिरफ्तार, पांच अवैध हथियार और कारतूस बरामद

Tue, 11 Aug 2026 03:51 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 03:51 PM IST
सार

इंदौर की राऊ पुलिस ने बर्थडे पार्टी में रौब जमाने के लिए अवैध हथियार लाने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चार देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में महू क्षेत्र से हथियार लाने की बात सामने आई। पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Plotting to show off at a birthday party, 4 miscreants arrested
आरोपियों से जब्त हथियार

विस्तार

इंदौर में बर्थडे पार्टी के दौरान रौब जमाने के लिए अवैध हथियार लेकर पहुंचे चार बदमाशों को राऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार देशी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पार्टी में हथियारों का प्रदर्शन करने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


राऊ थाना पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैट रोड स्थित नखराली ढाणी गेट के आगे एक सुनसान गली में अंधेरे की आड़ में चार युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही चारों भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कृष्ण कौशल, रितेश उर्फ पारा पवार, प्रेम तायड़े और सुमित उर्फ रोनी प्रजापत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर स्कूटर की सीट के नीचे छिपाकर रखी चार देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


महू के ग्रामीण क्षेत्र से हथियार लाने की बात
पुलिस आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने महू के ग्रामीण क्षेत्र से अवैध हथियार लाकर शहर में रौब जमाने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिससे आरोपियों ने हथियार खरीदे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। महू और आसपास के क्षेत्रों में अवैध हथियार बनाने और उनकी सप्लाई से जुड़े मामलों में पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। फिलहाल गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed