Indore: महाकाल की सवारी से इंदौर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
उज्जैन में महाकाल की सवारी में शामिल होकर इंदौर लौट रहे दो दोस्तों की सांवेर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।अनुराग की तो मौके पर ही मौत हो गई,आकाश की सांसें चल रही थीं। उसे एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के समीप सांवेर में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों सोमवार को उज्जैन में महाकाल की सवारी में शामिल होने गए थे। लौटते समय उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ा। टक्कर के कारण सिर और सीने में दोनों को गंभीर चोट आई थी।
इंदौर से सोमवार सुबह आकाश पिता कमल बुराना और उसका दोस्त अनुराग उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। दोनों दिनभर उज्जैन में निकली महाकाल बाबा की सवारी में शामिल हुए। उज्जैन से इंदौर लौटते समय दोनों रास्ते में भोजन के लिए रुके और फिर बाइक पर सवार हो गए।
सांवेर के समीप दोनों सड़क किनारे गिरे हुए थे। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बाइक भी सड़क किनारे पड़ी थी। दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। पीछे बैठे अनुराग की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन आकाश की सांसें चल रही थीं। उसे एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया।
डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों काफी पुराने दोस्त थे। आकाश ने सवारी में शामिल होने का प्लान बनाया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास और टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि किस वाहन ने टक्कर मारी है।
