सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cg news: Salem School Raipur cg Conversion Case, Hindu Organization Takes to Streets

सालेम स्कूल रायपुर धर्मांतरण मामला: सड़क पर उतरा हिंदू संगठन, थाने का किया घेराव, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 23 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Cg news: Salem School Raipur cg Conversion Case,  Hindu Organization Takes to Streets
प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सालेम स्कूल धर्मांतरण विवाद और गहराता जा रहा है। पहले स्कूल प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद स्कूल की एक सफाई कर्मचारी और कुछ अन्य कर्मचारियों ने प्रबंधन पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अब आरोप लगाने वाली सफाई कर्मचारी समेत कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे।







स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर झूमाझटकी हुई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सालेम स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले में जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन चरणबद्ध तरीके आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि धर्म स्वतंत्रता कानून लागू होने के बावजूद कुछ संस्थान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मांतरण से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

 

सालेम स्कूल प्रबंधन पर पहले वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इसी बीच स्कूल में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी और कुछ अन्य कर्मचारियों ने प्रबंधन पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। आरोपों के सामने आने के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया।

 

आरोप लगाने वाली महिला सफाई कर्मचारी सहित कई कर्मचारियों को स्कूल से बाहर किए जाने का दावा किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाई, जिसकी वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों और उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed