फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG weather: Monsoon weakens in Chhattisgarh, Rainfall halts, temperatures begin to rise

छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून: लगा बारिश पर ब्रेक, अब चढ़ने लगा तापमान, महसूस हो रही गुलाबी ठंड

Wed, 30 Sep 2026 09:54 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 09:54 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब मानसून कमजोर पड़ने लगा है या यूं कहें कि अब उसकी वापसी हो रही है। मानसून के कमजोर पड़ने से अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
CG weather: Monsoon weakens in Chhattisgarh, Rainfall halts, temperatures begin to rise
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब मानसून कमजोर पड़ने लगा है या यूं कहें कि अब उसकी वापसी हो रही है। मानसून के कमजोर पड़ने से अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश के भीतर किसी बड़े मौसम सिस्टम का असर सक्रिय नहीं है। इसके चलते अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार काफी कम हैं। हालांकि, सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो इलाकों में स्थानीय प्रभाव के कारण हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। बारिश की कमी की वजह से राज्य में दिन के समय धूप और उमस की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आने से लोगों को ठंडक महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज
राजधानी रायपुर में मौसम सामान्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है। दोपहर के बाद शहर के आसमान में कुछ समय के लिए हल्के बादल जरूर दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत ही कम बनी हुई है। रायपुर में आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। इससे पहले बीते दिन रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दिन में धूप निकलने और बारिश थमने के कारण हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी जिलों में रात को महसूस हो रही ठंडक
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में राजनांदगांव में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके अतिरिक्त कोरिया में 19.9 डिग्री, बलरामपुर में 20.1 डिग्री, सरगुजा में 20.4 डिग्री, सूरजपुर में 20.9 डिग्री और जशपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के इन उत्तरी जिलों में रात के समय तापमान गिरने की वजह से सुबह एवं शाम हल्की ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है।


प्रमुख जिलों में दर्ज तापमान के आंकड़े
छत्तीसगढ़ के कई अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के दायरे में दर्ज किया गया है। बिलासपुर और कोरबा जिले में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री तथा बलौदाबाजार में 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बस्तर संभाग में भी रात का पारा 23 डिग्री सेल्सियस के पास स्थिर बना हुआ है, जहां जगदलपुर का न्यूनतम तापमान लगभग 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed