CGBSE Results 2026: कल जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र ने की घोषणा
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGBSE Results 2026; CG Board Exam Results 2026: कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिये अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी किये जायेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बुधवार को दोपहर ढाई बजे मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के कक्ष क्रमांक एस-2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिये विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था भी की है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इंतजार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।
इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं।
— Gajendra Yadav (@GajendraYdvBJP) April 28, 2026
कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।…
बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है।
माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है। कोई गलती न हो, इसे लेकर सावधानी बरती गई है।
10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल- CGBSE Results 2026
कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर और 13 मार्च 2026 तक पूरी हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को खत्म हुई।
कुल पंजीकृत छात्र- CGBSE Results 2026
कक्षा दसवीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट? - CGBSE Results 2026
छात्र रिजल्ट जानने के लिये छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध रहेगी।
कब हुई थीं परीक्षा? CGBSE Result 2026
- कक्षा-10वीं: 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक
- कक्षा-12वीं: 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तकट
कैसे चेक करें रिजल्ट? CGBSE Result 2026
छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- सबसे पहले माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'CGBSE 10th Result 2026' या 'CGBSE 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर डाले फिर कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर रख लें।
बेहतर था पिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष सात मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था।

कमेंट
कमेंट X